फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA should withdraw government if necessary: Swami Adhokshajanand

विज्ञापन
CAA should withdraw government if necessary: ??Swami Adhokshajanand - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
जरूरी होतो नागरिकता संशोधन कानून वापस ले सरकार: स्वामी अधोक्षजानंद
विज्ञापन

माघ मेले में त्रिवेणी मार्ग पर पुरी के संत ने शिविर के लिए किया भूमि पूजन
प्रयागराज। जगदगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज की मौजूदगी में सोमवार को माघ मेला के शिविर के लिए भूमि पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निर्विघ्न माघ मेला के लिए मां गंगा और त्रिवेणी संगम से प्रार्थना की गई।
माघ मेला क्षेत्र में त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर के भूमि पूजन अवसर पर स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार एवं विपक्ष की दोनों की यह जिम्मेदारी है कि देश में अमन -चैन कायम रहे। दोनों को मिलजुल कर काम करना चाहिए। आरोप -प्रत्यारोप से माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दायित्व है कि वह जाति -धर्म से उठकर सबके प्रति समान भाव से कार्य करे। किसी भी समुदाय के मन में यह भाव नहीं आना चाहिए कि उसके हितों की रक्षा नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के मन में अनेक भ्रांतियां हैं। इसे दूर किया जाना चाहिए। सरकार जरूरी समझे तो इस बिल पर पुनर्विचार करे। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया गया। इस मौके पर शक्तिपीठाधीश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती, आचार्य छोटेलाल मिश्र, बार कौंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, संयुक्त रजिस्ट्रार हाईकोर्ट हेमसिंह, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता देवानंद त्रिपाठी, रमेश पांडेय, कमलाकांत मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें