फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून असंवैधानिक: सुप्रिया श्रीनेत

विज्ञापन
CAA is unconstitutional: Supriya Shrinet - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकारों पर हमला बोला
विज्ञापन

प्रयागराज। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम को पूरी तरह से असंवैधानिक करार दिया। कहा कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सरकार ने यह कानून बनाया है। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सीएए ले आई है। आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया। कहा कि देश संविधान से चलेगा या भाजपा के घोषणापत्र से। सुप्रिया ने कहा कि इस दौर में पूरे देश में अजीब सा भय का माहौल है। नागरिकता को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। लोग डरे-सहमे हुए हैं। लेकिन, इस मसले पर सरकार कहती कुछ है और मंत्रालय के दस्तावेज कुछ और बोलते हैं। इस डर के माहौल को खत्म करने के लिए युवाओं, व्यापारियों, किसानों, अल्पसंख्यकों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस मसले पर हिंसक नहीं होने चाहिए। हम गांधी के मूल्यों पर विश्वास करते हैं। जगह-जगह पुलिस उत्पीड़न के वीडियो की भी निष्पक्ष जांच की उन्होंने मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष राम किशुन पटेल, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों ने संभाली नई जिम्मेदारी
प्रयागराज। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला व शहर अध्यक्षों ने शुक्रवार को जीरो रोड स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को फूलमाला से लाद दिया और स्वागत में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार जताया। कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, हरदेव सिंह, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, अंशुमान पटेल, सत्या पांडेय, भोला तिवारी, पूनम सिंह, शुभम शुक्ला, बाबूलाल पटेल, अनिल कुशवाहा, अरुण कुमार पटे समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें