फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी समाज ने संत कंवर राम साहब के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
CAA does not harm people of any caste and religion in the country
विज्ञापन
सीएए से देश के किसी जाति-धर्म के लोगों का नुकसान नहीं: सिद्धार्थ नाथ
विज्ञापन

प्रयागराज। अमर शहीद संत कंवर राम साहिब के शहादत दिवस पर शनिवार को सिंधी समाज ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। बतौर मुख्य अतिथि लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संत कंवर राम के त्याग, बलिदान पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि उनके लोकहित के कार्य हमेशा समाज के लिए अनुकरणीय बने रहेंगे।
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को देश के लिए सबसे अहम कदम बताया। कहा कि इस कानून से देश में रह रहे सभी धर्म, जाति व समाज के लोगों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने वाला है। इस कानून पर फैलाई जा रही अफवाहों बचना चाहिए। मंत्री ने बताया कि जो बी लोग पड़ोसी देशों से आकर यहां रह रहे हैं, उनको इस कानून के जरिए नागरिकता मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सिंधी समाज का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ स्थित आसूदाराम आश्रम से पहले से ही जुड़ी रही हैं। सांसद ने कहा कि वह सिंधी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएए से पाकिस्तान से आए सिंधी समाज के लोगों को अब आसानी से भारत की नागरिकता मिल सकेगी। सांसद ने इस कानून पर विरोध-प्रदर्शन व बवाल को अशोभनीय और साजिश करार दिया। कहा कि इस तरह के हंगामे पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर धर्मपाल मदनानी, श्याम केसवानी, महेश मलानी, कन्हैया राम चंदनानी, टेकचंद, भरत हिरानी, आरती हिरानी, भारती माकीजा, रीता मलंग, प्रिया पुर्सवानी, आशीष राजपाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महासचिव विजय पुर्सवानी ने किया। इससे पहले रेत का किला नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें