फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक गर्मी से लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप बीमारी बांट रही है। बाहर निकले लोग गला तर करने को ठंडा पानी पीकर गला भी खराब कर रहे हैं। कमरे से बाहर जरा सी देर के लिए बाहर निकले बच्चे धूप लगने से डायरिया से पीड़ित होने लगे हैं। वायरल फीवर शरीर तोड़ रहा है। शरीर तपने के साथ असहनीय दर्द से पीड़ित परेशान हैं। सोहबतियाबाग निवासी राजेंद्र सिंह का पांच वर्षीय बेटा खेलते-खेलते कमरे से बाहर बरामदे तक गया। उसे तेज धूप ने बुखार ही नहीं उल्टी-दस्त का मरीज बना दिया। मां बेटे को सीने से चिपकाए एक नहीं तीन डॉक्टरों के पास गई तो एक नर्सिंग होम में उसे दूर से देखकर दवा बता दी गई। 48 घंटे बीते पर अभी पूरी तरह से आराम नहीं मिला है। एक निजी सेलफोन कंपनी में सुपरवाइजर सुरेंद्र साहा तेज धूप से इस कदर परेशान हुए कि एक स्थान पर रुक कर भर पेट पानी पी लिया। आधा घंटा बाद ही उनका शरीर तपने लगा। सिर और बदन दर्द भी असहनीय रहा।
विज्ञापन

फोन पर एक परिचित डॉक्टर से परामर्श लेकर दवा ली लेकिन तीन दिन हुए हैं, बुखार छोड़ ही नहीं रहा है। उन्हें बताया गया है कि वायरल फीवर है, तीन से पांच दिन ठीक होने में लग सकते हैं।
ये दो मामले तो बानगी भर हैं, लेकिन मौसम जनित बीमारियों से पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में नहीं हजारों में हैं। बाहर गर्मी और घर के भीतर एसी, कूलर, पंखे की ठंडी हवा बीमारी का कारण बनी है। सामान्य तौर पर भी धूप में थोड़ी देर निकलने वालों को भी शरीर टूटने, गले में खराब की शिकायत हो रही है। ये सब नहीं हुआ तो सिर दर्द की शिकायत आम है। एसआरएन अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएन पांडेय के मुताबिक मौसम वायरल फीवर वाला है। गर्मी-सर्दी से संक्रमित बीमारियां पांव पसार रही हैं। उन्होंने सलाह दी है कि धूप से घर पहुंचे तो दस से 15 मिनट बाद ही पानी पिएं। एसी-कूलर से निकले तो थोड़ी देर रुककर ही धूप में निकलें। इसी तरह फ्रीज का ठंडा पानी, बर्फ आदि के सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर में या अन्य किसी दिक्कत पर डाक्टर की सलाह पर ही दवाएं लें आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें