शहर की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट शाहगंज से बृहस्पतिवार दोपहर एक कारोबारी अचानक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू कर दी है। अतरसुइया के मीरापुर तिराहा निवासी प्रभाकर शाहगंज की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट स्थित बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक हैं।

विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रभाकर अपनी दुकान पर थे, तभी उनके पास किसी का फोन आया और वह अचानक दुकान से उठकर पैदल निकल गए। देर शाम तक जब वह दुकान और घर नहीं पहुंचे तो लोग उनकी खोजबीन करने लगे। देर रात तक जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो प्रभाकर के साले आशीष सेठिया ने शाहगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर शाहगंज कपिल चहल ने बताया कि लापता व्यापारी का सीसीटीवी फुटेज निकाला गया है, जिसमें वह जानसेनगंज चौराहे तक खुद पैदल जाते हुए देखे गए हैं। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। मोबाइल फोन के सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही कारोबारी को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
कारोबारी के अचानक गायब होने से व्यापारी हैरान, जल्द खुलासे की मांग
प्रयागराज। इलेक्ट्रानिक कारोबारी प्रभाकर के इस प्रकार अचानक लापता होने के बाद से व्यापार मंडल के पदाधिकारी और अन्य कारोबारी हैरान हैं। व्यापारियों ने शुक्रवार को शाहगंज सर्व व्यापार मंडल कार्यालय पर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक कर पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर लापता कारोबारी को सकुशल ढूंढ़ने की मांग की है। बैठक में व्यापारियों ने बाजारों में बढ़तीं अराजक गतिविधियों पर भी चिंता जताई।