फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हृदय गति रुकने से व्यवसायी की हुई मौत

Wed, 24 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हृदय गति रुकने से व्यवसायी की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सहसों बाजार निवासी नवीन सोनी (35) पुत्र स्व. राजेश सोनी प्रिंटिंग प्रेस खोलकर छपाई का काम करते थे। सोमवार की रात बाजार में देवी जागरण से देर रात घर आकर सो गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई तो वह शौच के लिए चले गए। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए तो उनकी मा किरन सोनी को कुछ शंका हुई। लगभग 12 बजे वह शौचालय का दरवाजा बंद और लाइट जलती हुई देखकर दरवाजे को खटखटाते हुए आवाज देने लगीं। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह अचेत पड़े हुए थे। फौरन उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ल जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें