शहर के साउथ मलाका सामूहिक हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस जल्द कर सकती है। सूत्रों की मााने तो लूट के लिए कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या की गई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस को कई अहम सुराग लगे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी कोआधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है को जल्द ही हत्या का खुलासा हो सकता है। जिस तरह से पूरे परिवार का सफाया किया गया है उससे यह शक गहरा गया है कि इस सामूहिक हत्याकांड को लूट के इरादे से ही अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर करीब डेढ़ करोड़ के जेवरात लूटे थे। बंटवारा को लेकर दोस्त ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।
कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की सिर कूंचकर हत्या
मंगलवार को शहर के बीचों-बीच साउथ मलाका चौराहा स्थित मकान में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। दुर्गंध आने पर घर का ताला तोड़ा गया तो कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के शव अलग-अलग कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। चारों के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है।