रेलवे ने भी की है खास तैयारी
रेलवे ने नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव वहां रहेगा। यह व्यवस्था 26 से नौ अक्तूबर तक रहेगी। जोन के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि इस अवधि में 12295/12296 बंगलूरू-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, 12801/12802 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12141/12142 लोकमान्य तिलक (ट.)-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट, 12307/12308 हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस, 12487/12488 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस, 22307/22308 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 12335/12336 लोकमान्य तिलक -भागलपुर एक्सप्रेस, 15646/15645 लोकमान्य तिलक -गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15648/15647लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15658/15657 कामख्या-दिल्ली ब्रम्हपुत्र मेल, 12168/12167 लोकमान्य तिलक (ट.)-बनारस एक्सप्रेस का ठहराव विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
प्रतापगढ़ से विंध्याचल के लिए लगेगा 181 रुपये किराया, दिन भर मिलेगी बसें
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें इस बार परेशान नहीं होना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रतापगढ़ डिपो से रोडवेज की पांच संचालित की जाएंगी। किराया 181 रुपये होगा। प्रतापगढ़ डिपो से विंध्याचल के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी होती है। नवरात्र में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल जाते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने नौ दिनों लगातार बसें संचालित करने का निर्णय लिया है।
पहले दिन तीन बसें जाएंगी। एक बस सुबह चार बजे विंध्याचल के लिए रवाना होगी। दूसरी दोपहर में डेढ़ बजे और तीसरी बस रात आठ बजे प्रतापगढ़ डिपो से जाएगी। इससे विंध्याचल की राह आसान हो जाएगी। रोडवेज विभाग ने विंध्याचल तक का किराया 181 रुपये तय किया है।
ऐसे में जिले के लोग 362 रुपये खर्च कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सकेंगे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि इसके साथ ही कौशांबी मस्थित कड़ाधाम के लिए भी एक बस का संचालन किया जाएगा। यह सुबह तीन से चार बजे के बीच प्रतापगढ़ डिपो से रवाना होगी। लालगंज, कुंडा होते हुए कड़ा जाएगी। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर बसों की संख्या और फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।