फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मरीजों से भरी बस ने तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, दो ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
लालगोपालगंज में बस की टक्कर से टूटा 15सी निंदूरा क्रासिंग का बूम
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के समीप 15 सी निंदूरा रेलवे फाटक पर शनिवार को बड़ा हादसा बच गया। आंख के मरीजों को लेकर जा रहे बस चालक ने जल्दबाजी में बंद हो रहे रेलवे फाटक का बूम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बूम टूटने से रेल मार्ग 45 मिनट से अधिक समय तक बाधित रहा। रेलवे कंट्रोल को 4217 ऊंचाहार एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को काफी देर तक आउटर व होम सिग्नल पर रोकना पड़ा। आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में ले लिया है।
प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न गांवों से करीब 20 से 25 आंख के मरीजों को लेकर चित्रकूट अस्पताल की बस चित्रकूट के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब 14ः35 बजे बस लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित 15सी निंदूरा रेलवे फाटक पर पहुंची। उस समय प्रयागराज की दिशा से आ रही एक मालगाड़ी को पास कराने के लिए गेटमैन फाटक बंद कर रहा था।
विज्ञापन

रुकने के बजाय बस चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे क्रॉसिंग का बूम टूट गया। गनीमत रही कि बस ट्रैक पार कर गई। बूम टूटने से प्रयाग-ऊंचाहार रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। इसके चलते 4217 ऊंचाहार एक्सप्रेस को आउटर सिग्नल पर करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। वहीं, पीछे आ रही मालगाड़ी को भी 45 मिनट तक होम सिग्नल पर खड़ा किया गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ कुंडा हरनामगंज मौके पर पहुंच गई।
आरपीएफ ने चालक समेत बस को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, मरीजों को वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर चित्रकूट भेजा गया। बूम टूटने से क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे जेठवारा मार्ग पर शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।
चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है, बस के खिलाफ रिपोर्टिंग चौकी कुंडा हरनामगंज में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

लालगोपालगंज में बस की टक्कर से टूटा 15सी निंदूरा क्रासिंग का बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें