फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नकब लगाकर बिजली विभाग के संविदा कर्मी के घर चोरी

Wed, 30 Sep 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। जगुआ सोधा (गोसाईपुर) गांव में बदमाशों द्वारा खपरैल घर में लगाया गया नकब व बिखरे साम - फोटो : Archive
विज्ञापन
जगुआ सोधा गांव के गोसाईपुर मजरे में सोमवार की रात बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी (लाइनमैन) के खपरैल घर में नकब लगाकर बदमाशों ने लगभग 5 लाख का सोने-चांदी का जेवरात व 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामनारायण बिंद हंडिया टाउन में बिजली विभाग के संविदा कर्मी (लाइनमैन) हैं। सोमवार की रात परिवार के कुछ लोग खपरैल घर में तथा कुछ लोग बगल स्थित कमरे में सो रहे थे। रात में बदमाश नकब लगाकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। जिस कमरे में लोग सो रहे थे उसमें बाहर से कुंडी बंद कर दिए। शेष कमरों का दरवाजा खोलकर उसमें रखा गया बक्सा, अटैची और अलमारी को बेखौफ होकर खंगाल डाले। पत्नी तथा बेटियों की शादी के लिए बनवा कर रखे गए सोने चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये नकद समेट कर चंपत हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें