फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी हड़ताल पर अड़े

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के व्यापारी ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन एवं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन से अलग हो गए हैं। सराफा व्यापारियों ने 26 मार्च तक हड़ताल की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रांतीय समिति की सोमवार को कानपुर में होने वाली बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। इस बैठक में प्रयाग सराफा मंडल के व्यापारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

ज्वैलरी पर प्रस्तावित एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारी पिछले 19 दिन से हड़ताल पर हैं। शनिवार को ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन एवं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से हड़ताल खत्म करने की घोषणा के साथ बताया गया कि वित्तमंत्री ने सराफा व्यापारियों की मांगों और चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। प्रयाग सराफा मंडल ने फेडरेशन एवं एसोसिएशन की ओर से हड़ताल खत्म करने के लिए की गई घोषणा को नकार दिया। सराफा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी एवं अतुल चोपड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक्साइज को रोलबैक करने के बजाए कुछ छुट देने पर सहमति जताई है। सराफा व्यापारी इससे सहमत नहीं हैं और वह पूर्व घोषणा के तहत 26 मार्च तक हड़ताल जारी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि सोमवार को कानपुर में प्रांतीय समिति की बैठक होगी, जिसमें फेडरेशन एवं एसोसिएशन केफैसले समेत हड़ताल को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में इलाहाबाद से राकेश चड्ढा, राहुल महेंद्रा, शिवेंद्र सिंह, विष्णु अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राजू सिंह, अतुल चोपड़ा आदि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें