फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दबंगों ने रात्रि में बुल्डोजर चलवाकर मकान को करवाया जमींदोज, मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Feb 2023 07:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दबंगों ने मध्य रात्रि को बुल्डोजर लगा कर रिहायशी पक्का मकान को जिसमें तमाम गृहस्थी का सामान था। धराशायी कर दिए। सुबह भुक्भोगी ने मऊआइमा थाने में पांच दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंगों ने मध्य रात्रि को बुल्डोजर लगा कर रिहायशी पक्का मकान को जिसमें तमाम गृहस्थी का सामान था। धराशायी कर दिए। सुबह भुक्भोगी ने मऊआइमा थाने में पांच दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

मऊआइमा के बांकाजलालपुर निवासी मोहम्मद इस्तियाक पुत्र मोहम्मद याकूब का कहना है कि उनके पास दो मकान है। पहले वाला पक्का मकान छोटा पडने पर परिवार बडे वाले मकान में निवास करने लगा। जिसमें तमाम गृहस्थी का सामान था। उक्त मकान को लेकर गांव के भू माफियाओं कि नीयम ठीक नहीं थी। इसण्तियाक के अनुसार इत्तेफाक से उस रात्रि उसमें कोई सोया नहीं था।

विज्ञापन


बीती रात भू माफिया प्रवृति के गांव के दबंगों ने मध्य रात्रि में बुल्डोजर से पूरा पक्का मकान ध्वस्त कर दिए। सुबह पूछने पर हाथों असलहा लेकर यह धमकी दिए कि यदि इस मकान की ओर देखो गे । तो गोली मार देंगें। मोहम्मद इस्तियाक ने मऊआइमा थाने में बांकाजलालपुर निवासी महारानीदीन ,अशोक कुमार ,संजय कुमार ,वीरेंद्र कुमार ,अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें