फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरा परिवार का 1500 वर्गगज में बने तीन करोड़ के मकान पर चला बुल्डोजर

Sun, 08 Nov 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी में भू-माफिया और हिस्ट्रीशीटर प्रदीप महरा का आलीशान मकान ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माफियाओं एवं अपराधियों की संपत्तियों के कुर्क करने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को नैनी कोतवाली के हिस्ट्रीशटर एवं टाप टेन भूमाफियाओं में शामिल अरैल प्रधान पुत्र एवं भाजपा नेता प्रदीप महरा शास्त्री का करीब 1500 वर्गगज में फैले 22 कमरों का आलीशान दो मंजिला मकान प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहा दिया। जिसकी कीमत करीब तीन से चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस दौरान पुलिस सुरक्षा का भारी भरकम इंतजाम किया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर कई थानों की फोर्स सहित पीएसी और पीडीए के अधिकारी मौजूद रहे। पीडीए ने बताया कि ढहाया गया मकान बिना नक्शा पास कराए बनाया गया था।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल बांध रोड पर शनिवार को पूर्वान्ह एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा, आपीएस सौमेंद्र मीणा, पीडीए अधिकारी आलोक पांडेय, सत शुक्ला कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ चार जेसीबी मशीने लेकर पहुंचे। अधिकारियों का कुनबा अरैल ग्राम प्रधान विमला देवी के बेटे एवं पूर्व प्रधान तथा भाजपा नेता प्रदीप महरा के घर पहुंच गया। कुछ ही देर में पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
नगर निगम की जेसीबी मशीनों से प्रदीप महरा और  जीतू महरा के करीब 1500 वर्गगज में बने दो मंजिला मकान में कुल 22 कमरे हैं। जिन्हे गिराने की प्रक्रिया आज शुरू हुई। इससे पहले अधिकारियों ने महरा परिवार को घर के आकर रखे सामानों को सुरक्षित हटाने का वक्त दे दिया। जिसके बाद बाद घरवालों ने अंदर रखे सामानों को हटाना शुरू कर दिया। पहले जीतू और फिर प्रदीप महरा के घर को गिराया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। हालांकि अभी तक पूरा मकान नहीं गिर पाया है।

पीडीए अधिकारी सत शुक्ला ने कहा बताया कि प्रदीप महरा और जीतू महरा दोनों अपराधी हैं। दोनों पर हत्या, रंगदारी, भूमि कब्जे समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। मकान का नक्शा नहीं पास था। इस संबंध में प्रदीप महरा आदि को नोटिस दी गई थी। उसी के तहत यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इसकी कीमत तीन से चार करोड़ रुपए के आस पास है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें