कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चौक क्षेत्र स्थित एक दुकान से भारी मात्रा में नकली सैनिटाइजर के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नकली सैनिटाइजर को सीज कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली के सामने मार्केट में गोपीनाथ रूप प्रसाद के नाम से सेंट और सुगंधित तेल की दुकान में नकली सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर गोविंद लाल गुप्ता के साथ छापा मारा। वहां 207 शीशियां हैंड सैनिटाइजर की शीशियों में रैपर लगा हुआ था। 18 शीशियों में रैपर नहीं लगा था।