फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTC News : प्रशिक्षण-2025 - संस्थान विकल्प और प्रवेश की समय सारिणी जारी, दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

Thu, 08 Jan 2026 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण-2025 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने, संस्थान आवंटन और अभिलेखीय जांच के साथ प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण-2025 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने, संस्थान आवंटन और अभिलेखीय जांच के साथ प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


डीएलएड प्रशिक्षण-2025 में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरना होगा। स्टेट रैंक 1,24,230 तक के अभ्यर्थियों को विकल्प भरने के लिए पांच हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान आठ जनवरी से 10 जनवरी तक करना होगा।

आवंटित प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण 24 फरवरी से प्रारंभ होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर विकल्प भरने, शुल्क जमा करने और अभिलेखीय जांच की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय सीमा बीतने के बाद प्रवेश का अवसर नहीं दिया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षण-2025 की यह समय सारिणी अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके आधार पर ही प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन


दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

फेज–1 (पहला चरण)
विकल्प भरने की तिथि स्टेट रैंक संस्थान आवंटन प्रवेश प्रक्रिया
12 से 14 जनवरी 1 से 20000 15 जनवरी 17 से 30 जनवरी

15 से 18 जनवरी 20001 से 70000 19 जनवरी 17 से 30 जनवरी
19 से 22 जनवरी 70001 से 124230 23 जनवरी 17 से 30 जनवरी

नोट : पहले चरण में आवंटित संस्थान में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक फरवरी तक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट लॉक करना अनिवार्य होगा।

फेज 2 (दूसरा चरण)

विकल्प भरने की तिथि स्टेट रैंक संस्थान आवंटन प्रवेश प्रक्रिया

5 से 8 फरवरी             1 से 124230 9 फरवरी 11 से 21 फरवरी
9 से 12 फरवरी 1 से 124230 13 फरवरी 11 से 21 फरवरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें