फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा, सपा, बीजेपी ने खनन को उद्योग बनाकर लूटा : लल्लू

Sun, 21 Feb 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और प्रियंका गांधी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
बसवार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी विपक्षी पार्टियों पर जमकर सियासी बाण चलाए। कहा कि बसपा, सपा और बीजेपी ने खनन को उद्योग बनाकर लूटा और मछुआरा समाज से उनका हक छीनकर उसे अपने गुजराती पूंजीपतियों मित्रों, सांसदों और विधायकों को आवंटन कर दिया। इसी वजह से मछुआरा समाज हाशिये पर पहुंच गया। जबकि, उससे इन विपक्षी पार्टियों ने वादे तो कई किए लेकिन मछुआरा समाज को तोड़ने का ही काम किया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बालू खनन, मिट्टी खनन पर मछुआरा समाज का मौलिक अधिकार है। लेकिन, बसपा, सपा ने इस समाज से वोट और समर्थन तो लिया, आपके तमाम लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया परंतु धीरे-धीरे जो आपकी संपदा थी, जिससे आपके जीवन जीने का अधिकार था, जिस पर आप निर्भर थे, जिस पर आपकी रोटी और बेटी का संबंध था। अगर बेटी की शादी करते थे, उसी संपदा से करते थे, उसी मिट्टी और बालू के बेचने से करते थे। लेकिन, आज वह अधिकार आपसे छीन लिया गया।

बसपा ने इसकी शुरूआत की तो सपा ने इसे उद्योग की श्रेणी में पहुंचा दिया। बीजेपी के समय में तो अपकी संपदा छीनने का काम किया। बालू और मिट्टी पर मछुआरा समाज का अधिकार नहीं रह गया और एनजीटी के नाम पर पूरे प्रदेश में गुमराह किया गया कि एनजीटी ने रोक लगाई है, जबकि तीन मीटर तक मिट्टी खनन का अधिकार एनजीटी भी देती है लेकिन बीजेपी सरकार ने एनजीटी के नाम पर बड़े-बड़े गुजरात की तमाम कंपनियों वाले मित्रों, विधायकों, सांसदों को इसका पट्टा आवंटन कर दिया और इस समाज के लोगों का जो अधिकार था, उसे छीन लिया।
विज्ञापन


आज मछुआरा समाज अपनी मिट्टी और संपदा से अलग-थलग हो गया है। ये लोग जिन पर इनका जीवन निर्भर था, उसे यह सरकार छीनने का काम किया। जबकि, कांग्रेस की सरकार ने कानून बनाकर मछुआरा समाज को उनका हक दिलाने का काम किया था। कांग्रेस उनके इस अधिकार को बनाए रखने के लिए संघर्ष करेगी। वह पीछे नहीं हटेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें