फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी में सरेबाजार बदमाशों न फिल्मी स्टाइल में टाटा सफारी पर बरसाईं गोलियां, बाजार मे मची भगदड़

Sun, 21 Feb 2021 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Firing - फोटो : iStock
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के झूंसी-सहसों मार्ग पर शनिवार की रात टाटा सफारी सवार अधिवक्ता पर बाइकसवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अधिवक्ता और चालक दोनों बाल-बाल बच गए। कुछ देर में झूंसी थाने पर कई अधिवक्ता जमा हो गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र नीबीकला गांव निवासी समीर त्रिपाठी हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता हैं। उनका बेटा शिवा त्रिपाठी कचहरी में अधिवक्ता है। साथ में जमीन का कारोबार भी करते हैं। शनिवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे शिवा त्रिपाठी टाटा सफारी चालक अमित यादव निवासी रहिमापुर गांव के साथ सहसों से घर जा रहे थे। टाटा सफारी जैसे ही पटेलनगर गांव के पास पहुंची। लाल रंग की बाइक से आए बदमाशों ने टाटा सफारी पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइकसवार बदमाशों ने सफारी पर पिस्टल से एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं।

संयोग ही था कि एक भी गोली किसी को लगी नहीं। चारों कारतूस के खोखे गाड़ी के भीतर से बरामद किए गए हैं। आनन-फानन टाटा सफारी चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला और अधिवक्ता समेत सीधे झूंसी थाने पहुंचा। इंसपेक्टर झूंसी नरेंद्र प्रसाद अधिवक्ता को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक शिवा प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार भी करते हैं। हमले की वजह जमीन के कारोबार में पैसे की लेन-देन को बताया गया है। अधिवक्ता की ओर से हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें