फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में बीएससी के छात्र की गला रेतकर हत्या, इस्माइलपुर कोटवा गांव के बाहर बाग में मिला शव

Tue, 27 Aug 2019 06:50 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव में रविवार को बीएससी के एक छात्र की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर रात गांव के बाहर अमरूद के बाग में शव मिला। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया घटना के पीछे आशनाई मान रही है।

विज्ञापन


इस्माइलपुर कोटवा गांव निवासी रोमी पासी पुत्र अर्जुन बीएससी का छात्र था। रविवार रात आठ बजे के करीब वह संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गया। जब वह देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। तकरीबन पांच घंटे बाद गांव के बाहर ग्राम प्रधान बबलू के अमरूद के बाग में उसकी गर्दन रेती हुई लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

सुबह एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से बातचीत की। युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है, क्योंकि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि युवक की किसी लड़की से मोबाइल पर बात होती थी। युवक के छोटे भाई आकाश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वारदात के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है। घटना का खुलासा 48 घंटे के भीतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए इंटेलिजेंस विंग को भी अलर्ट कर दिया गया है। पूरामुफ्ती पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। मैं स्वयं और सर्किल अफसर कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें