फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा आज

Mon, 27 May 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जीआईसी पाटी में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेज में बीएससी और बॉकाम में प्रवेश के लिए परीक्षा सोमवार को आयोजित की जाएगी। वहीं, बीए और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा 28 मई को होगी।

विज्ञापन


27 मई को होने वाली बीएससी की प्रवेश परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और बीकॉम एवं बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे की पाली में होगी। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 26599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें 5405 अभ्यर्थी ऑनलाइन और 21194 अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रयागराज एवं अन्य जिलों में 26 ऑनलाइन एवं 30 ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 10245 अभ्यर्थियों में से 1155 अभ्यर्थी ऑनलाइन एवं 9090 अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। 

इसके लिए प्रयागराज एवं अन्य जिलों में 10 ऑनलाइन एवं 14 ऑफलाइन केंद्र बनाए गए हैं।  उधर, 28 मई को बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 30876 अभ्यर्थियों में से 26923 अभ्यर्थी ऑफलाइन एवं 3953 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे जबकि बीएएलएलबी के लिए आवेदन करने वाले 5355 अभ्यर्थियों में से 4554 अभ्यर्थी ऑफलाइन एवं 801 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें