फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भाई का भी कराया गया था धर्मांतरण, किशोरी के साथ किया गया था सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 18 Oct 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण का शिकार किशोरी के भाई को मुंबई में जबरन बंधक बनाकर जबरदस्ती काम करवाने वाले दिलशाद को घूरपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।खुलासा हुआ है कि मासूम का भी जबरन धर्मांतरण कराया गया था।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण का शिकार किशोरी के भाई को मुंबई में जबरन बंधक बनाकर जबरदस्ती काम करवाने वाले दिलशाद को घूरपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।खुलासा हुआ है कि मासूम का भी जबरन धर्मांतरण कराया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि घूरपुर क्षेत्र की एक अनाथ किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने अपने घर पर जबरन बंधक बनाकर रखा था। आरोपी उससे सारा घरेलू काम करवाने के अलावा साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी करता था। जिसके लिए मासूम को आरोपी नशे की दवाइयां और इंजेक्शन तक देते थे। गत आठ अक्टूबर को किसी तरह भागकर अपने गांव पहुंची किशोरी ने गांव वालों को पूरी सच्चाई बताई तो मामले का खुलासा हुआ।

कुछ संगठनों की मदद से घूरपुर थाने में गत नौ अक्टूबर को आलम निवासी उभारी थाना घूरपुर, आतीफ निवासी चक घनश्यामदास और मुमताज अहमद निवासी उभारी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। गत दस अक्टूबर को पुलिस ने शाह आलम, मुमताज अहमद और रहनुमा पत्नी शाह आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों से पूछताछ में पीड़िता के लापता भाई का सुराग मुंबई में मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर को मुंबई की एक दुकान से बरामद किया। वहां मासूम से एक दुकान पर जबरन काम कराया जाता था। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से जबरन काम कराने वाले दिलशाद अहमद निवासी जफर नगर, मालेगांव, नाशिक महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुकान पर काम कराने से पहले उसने बच्चे का धर्मांतरण भी करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें