फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सगाई के बाद युवक ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म, बाद में शादी से मुकरा, मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की सगाई सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बडगांव निवासी एक युवक के साथ किया था।
विज्ञापन
छात्रा के साथ रेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा इलाके के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि उसने अपनी पुत्री की सगाई सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी बडगांव निवासी एक युवक के साथ किया था। महिला का आरोप है कि सगाई के बाद युवक उसके घर आने जाने लगा और बेटी को घूमाने फिराने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुराचार करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसकी बेटी ने शादी की जिद करने लगी तो युवक और उसके परिजनों द्वारा दहेज में कार की मांग करने लगे।

विज्ञापन


जिस पर पीड़िता को लेकर महिला मऊआइमा थाने आयी और आरोपी युवक सुरेंद्र कुमार पुत्र मुरली प्रसाद के खिलाफ दुराचार तथा उसकी माता उमा देवी,भाई संतोष कुमार, पिता मुरली प्रसाद के खिलाफ दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करा दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल चेकअप एंव न्यायालय में बयान हेतु लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का न्यायालय में बयान के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें