फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमानत पर जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने की भाई की हत्या, संपत्ति विवाद में मारी गोली

Sat, 18 Jul 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शेरगढ़ इलाके में जमानत पर जेल से बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
मृतक इसरार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर में बृहस्पतिवार रात संपत्ति विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर गुड्डू ने अपने छोटे भाई इसरार की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने हिस्ट्रीशीटर जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है।

विज्ञापन


इसरार की पत्नी फैजी ने अपने जेठ तौफीक उर्फ गुड्डू, बहनोई असलम और गुड्डू के बेटे नदीम को नामजद कराया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी भाग निकले हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

फोन पर हुई थी कहासुनी
फैजी के अनुसार तौफीक उर्फ गुड्डू और इसरार खां के बीच दिन में फोन पर मकान के हिस्से को लेकर कहासुनी हुई थी। गुड्डू कुछ वर्षों से बहेड़ी में रह रहा था। विवाद बढ़ने पर वह बृहस्पतिवार शाम अपने पैतृक गांव खजुआ जागीर पहुंचा। 
विज्ञापन


घर पहुंचने पर दोनों भाइयों के बीच फिर से विवाद बढ़ गया। इस दौरान इसरार खां को तौफीक ने सीने में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल इसरार को परिजन अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गुड्डू है पुराना बदमाश
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी तौफीक उर्फ गुड्डू शेरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शेरगढ़, बहेड़ी और भोजीपुरा व देवरनियां सहित विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कुछ समय पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। एक साल पहले बहेड़ी पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

घटना के बाद पुलिस तैनात
इसरार खां मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी फैजी, छह वर्षीय पुत्री इनाया और तीन वर्षीय पुत्र आसिव हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इसरार की मां असरफी, पत्नी फैजी और बहन सवीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें