फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को भाई ने गोली से उड़ाया

Sun, 20 Jan 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crime - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
शाहगंज स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में रहने वाले कारोबारी की घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली खुद उसके ही सगे भाई ने चलाई और भाग निकला। हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच पड़ताल में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में रहने वाले नितिन चौरसिया (30) पुत्र अशोक चौरसिया घर में ही निचले तल पर दुकान चलाते हैं। पिता का निधन हो चुका है और घर में पत्नी व दो बेटियों के अलावा मां और भाई विशाल हैं। दूसरे तल पर बने कमरे में मां के अलावा विशाल सोता था जबकि इसी तल पर बने कमरे में नितिन परिवार संग सोते थे। शनिवार सुबह मां पूजा करने चली गई जबकि नितिन की पत्नी घर के कामों में लग गई। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया है कि अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद उनमें मारपीट होने लगी।

कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज हुई तो घरवाले भागते हुए पहुंचे। इस दौरान देखा कि नितिन खून से लथपथ पड़ा है और विशाल मौके से भाग चुका था। पुलिस को सूचना देकर घरवाले उसे एसआरएन अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। शाहगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, यह घरवाले भी नहीं बता पा रहे हैं। घरेलू कलह की बात सामने आ रही है जिसकी जांच की जा रही है। मृतक के मौसेरे भाई सर्वेश की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में वारदात हुई, वहां बिस्तर पर एक पिस्टल पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि गोली इसी पिस्टल से चली। हालांकि घरवालों ने पूछताछ में किसी शस्त्र लाइसेंस होने की बात से इंकार किया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरोपी विशाल को पिस्टल कहां से मिली और यह उसे घर क्यों आया था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

नितिन की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम है। मां के साथ ही पत्नी गौरी व मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनमें से बड़ी श्रेया 11 साल की है जबकि छोटी बेटी की उम्र महज छह साल है। नितिन की मौत से दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया। मासूमों को बिलखता देख मौके पर जुटे पड़ोसियों की भी आंखें भर आईं।

भले ही घरवाले दोनों के बीच हुए विवाद के बाबत कुछ बता नहीं पा रहे हैं। लेकिन घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। कुछ लोग आपस में यह चर्चा करते सुने गए कि दोनों भाइयों में करीब दो साल किसी बात को लेकर विवाद था। पहले भी एक बार उनमें झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें