फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : भाई व भाभी ने अलीगढ़ के युवक से कराया किशोरी का बाल विवाह, सीडब्लूसी ने दिया एफआईआर का आदेश

Wed, 06 Aug 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संदीपन घाट क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी की शादी भाई व भाभी ने करारी के महमदपुर गांव में अलीगढ़ के युवक से करा दी। किशोरी के बरामद होने के बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने करारी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बाल विवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी की शादी भाई व भाभी ने करारी के महमदपुर गांव में अलीगढ़ के युवक से करा दी। किशोरी के बरामद होने के बाद बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ने करारी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण किशोरी को 15 दिन से वन स्टॉफ सेंटर में ही रखा गया है।

विज्ञापन


संदीपन घाट क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके बेटे व बहू सात जुलाई को 14 वर्षीय बेटी को फुसलाकर अपने साथ ले गए। साथ ही करारी के महमदपुर गांव अपने रिश्तेदार के यहां ले जाकर अलीगढ़ जनपद के इग्लाश अंतर्गत मोहोकमपुर निवासी सत्येंद्र से करा दिया। सत्येंद्र किशोरी कई वर्ष बड़ा है।

पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों के साथ ही 18 जुलाई को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र से की। समिति अध्यक्ष अपनी टीम के साथ बेटे व बहू के पास पहुंचे। दबाव बनाने के बाद बहू 21 जुलाई को किशोरी को लेकर समिति के सामने पेश हुई। सीडब्ल्यूसी ने किशोरी से पूछताछ की। उस वक्त ऐसा प्रतीत हुआ कि बाल विवाह के नाम पर किशोरी को बेचा गया है।
विज्ञापन


नतीजतन, समिति ने किशोरी को वन स्टॉफ सेंटर में ठहराया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि एक अगस्त को किशोरी के भाभी, भाई व भाभी के बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए। अब तक करारी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

किशोरी को संदीपन घाट क्षेत्र से ले जाया गया। जबकि, अलीगढ़ के युवक से शादी करारी क्षेत्र में किया जाना बताया जा रहा है। दोनों थानों के बीच का मामला है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कार्रवाई की जाएगी।- सियाकांत चौरसिया, थानाध्यक्ष करारी।

नाबालिग की शादी कराए जाने जैसा प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। सीडब्ल्यूसी की ओर से भी कोई पत्र नहीं मिला है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। - राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें