फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखूबी बुना रिश्तों का ताना-बाना

Thu, 08 Oct 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। संस्था बैकस्टेज की ओर से बुधवार को सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में मंचित ‘हास्य रसायन’ के बहाने जहां सामाजिक सच सहित प्रेम, राजनीति और रिश्तों का ताना-बाना बखूबी बुना गया। सतीश दवे लिखित और प्रवीण शेखर निर्देशित नाटक को कलाकारों ने अपने कुशल अभिनय से सार्थक बनाया।
विज्ञापन


ठहाकों की गूंज के बीच दर्शक बार-बार सामाजिक दोगलेपन, विसंगतियों, भ्रष्टाचार और राजनैतिक शक्तियों के दुरुपयोग से रूबरू होते रहे। संस्कृत प्रहसन कौतुक रत्नाकर, लटकमेलकम और धूर्त समागम के संगम को सतीश तिवारी, सिद्धार्थ पाल, संदीप कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, अभिषेक गुप्ता, संध्या शुक्ला, संजना शुक्ला, संजय यादव, अनुराग पांडेय, सुशील कुमार, निखिलेश कुमार मौर्या, अर्पित श्रीमान, कौशलेंद्र तिवारी, सौरभ आदि ने विभिन्न भूमिकाओं के साथ सार्थक किया। सिद्धार्थ पाल ने सहायक निर्देशक और विजयंत सिंह ने प्रस्तुति नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाली। सुजाय घोषाल की प्रकाश परिकल्पना और संदीप का संगीत प्रभावपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें