फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अभेद सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग-रिहर्सल

Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
प्रधानमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। प्रधानमंत्री के इर्द गिर्द एसपीजी का घेरा रहेगा तो कुंभ पुलिस उसके बाद व्यवस्था संभालेगी। जिला पुलिस हेलीपैड से लेकर कुंभ क्षेत्र और सभा स्थल तक जिम्मेदारी संभालेगी। कुंभ और जिला पुलिस की मदद के लिए छह कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्सेस और 14 कंपनी पीएसी व आरएएफ भी रहेगी। शुक्रवार को रिहर्सल के साथ साथ ड्यूटी में लगी फोर्स को अधिकारियों ने ब्रीफ किया। शनिवार को ग्रांड रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन


एजीजी एसएन साबत, आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी नितिन तिवारी के साथ डीआईजी कुंभ केपी सिंह ने आला अधिकारियों और फोर्स के साथ शुक्रवार को रिहर्सल किया। जो भी पुलिस वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए है, वे सभी शामिल हुए। सभी सिपाही, दरोगा, इंस्पेक्टर, सीओ और एएसपी की ड्यूटी लगा दी गई। आज पुलिस वालों को ड्यूटी प्वाइंट भी दिखाया गया। रिहर्सल के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने कुंभ मेला कार्यालय में फोर्स को ब्रीफिंग दी। सभी की ड्यूटी शनिवार से ही लग जाएगी। प्रधानमंत्री के हेलीपैड से उतरने से लेकर संगम और फिर सभास्थल उसके बाद हेलीपैड तक सभी प्वाइंट्स को आज देखा गया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 12 जिलों से 2000 पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई है। तकरीबन इतने ही पुलिस वाले प्रयागराज से भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा शासन से 14 कंपनी पीएसी मांगी गई है। बाहर से 15 सौ कांस्टेबिल, 400 दरोगा, 39 सीओ, 16 एएसपी और आठ एसपी रैंक के अधिकारी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कुंभ क्षेत्र में 22 एसपी, 60 सीओ, 90 इंस्पेक्टर, 110 दरोगा, 30 महिला दरोगा, छह कंपनी पीएसी और तीन प्लाटून आरएएफ लगाई जाएगी।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था का इनर सर्किल एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ही देखेगी। शुक्रवार को एसपीजी के एडीजी आलोक शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र में चप्पे चप्पे को देखा। एसएसपी के अधिकारियों ने कई जगह ड्यूटी प्वाइंट्स में बदलाव भी किया। जिन रास्तों से पीएम की फ्लीट गुजरेगी, उन सभी रास्तों को सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के अधिकारियों ने देखा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी ही संभालेगी। इलाहाबाद और कुंभ पुलिस बस उनकी मदद करेंगे। पीएम का इनर सर्किल घेरा एसपीजी के अधिकारियों का ही रहेगा। उसमें स्थानीय फोर्स के अधिकारी नहीं होंगे। इनर सर्किल के बाद कुंभ पुलिस और जिला पुलिस के कर्मचारी लगेंगे। एसपीजी के अधिकारी शुक्रवार को हेलीपैड से लेकर कुंभ मेला क्षेत्र तक फिर सभा स्थल तक गए। जिन सड़कों से पीएम की फ्लीट गुजरनी हैं, पूरे रास्ते पर सुरक्षा के इंतजाम देखे गए। रास्तों पर ड्यूटी प्वाइंट्स और यातायात डायवर्जन के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान एसपीजी ने ड्यूटी प्वाइंट्स और तैनाती में कई अहम बदलाव भी किए। एसपीजी के अधिकारियों ने आज एडीजी एसएन साबत, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी नितिन तिवारी, डीआईजी कुंभ केपी सिंह के साथ कई राउंड बैठक की। एसपीजी के अधिकारी शनिवार को स्थानीय फोर्स के साथ ग्रांड रिहर्सल में भी रहेंगे और उसके बाद फोर्स की ब्रीफिंग में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें