फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वार पूजा के समय दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Jun 2021 12:05 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

द्वारशादी के दौरान पड़ोसी युवक ने दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मार दी। जिससे वैवाहिक समारोह में भगदड़ मच गई। खुशी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। आननफानन घायल युवक को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारशादी के दौरान पड़ोसी युवक ने दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मार दी। जिससे वैवाहिक समारोह में भगदड़ मच गई। खुशी वाले घर में मातम का माहौल छा गया। आननफानन घायल युवक को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवाल की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में फोर्स अस्पताल में डटी रही।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेरखा लोहंगतारा के कोटेदार निगम सिंह की बेटी कि मंगलवार को शादी थी। द्वार पूजा के दौरान रात लगभग 10:30 बजे बराती फिल्मी गानों पर डांस कर रहे थे। इस दौरान आतिशबाजी भी हो रही थी। आरोप है कि बारातियों के स्वागत में जुटे कोटेदार के भतीजे प्रेम सिंह 38 को पड़ोसी युवक ने पीछे से गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

चाचा निगम सिंह परिजनों के साथ घायल प्रेम सिंह को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही भारी मात्रा में फोर्स अस्पताल पहुंची। उधर आक्रोशित गांव के लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहकीकात करने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। गांव में इस बात की चर्चा है कि हर्ष फायरिंग के दौरान मृतक प्रेम सिंह को गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें