फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी पर सरेआम ईंट-पत्थर से हमला

विज्ञापन
Brick and stone attack on the liquor businessman - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शराब कारोबारी पर सरेआम ईट-पत्थर से हमला
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में पड़ोसियों ने की वारदात, हालत गंभीर
पांच नामजद, पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में गऊघाट के पास रहने वाले शराब कारोबारी पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। उसे घेरकर्र ईट-पत्थर व लाठी-डंडों से पीटा गया। बीचबचाव को पहुंचे परिजनों को भी पीटा गया। हमले में शराब कारोबारी को गंभीर चोट आई। भुक्तभोगी की तहरीर पर पांच पड़ोसियों पर नामजद मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में रहने वाले हेमंत जायसवाल शराब कारोबारी हैं। पूर्व में उनकी बीयर की दुकान गऊघाट पेट्रोल पंप के पास थी, जिसे मोहल्ले के लोगोें के निवेदन पर निरस्त कर दिया गया था। आरोप है कि दुकान हटने के बावजूद पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने हेमंत को घेर लिया और उस पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुनकर पत्नी, बेटा व बेटी बचाने को आए तो हमलावरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद भुक्तभोगी ने पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पांच लोगों पर रिपोर्ट लिखी गई। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रितेश, पिंटू, अमलेश, ऐशू अग्रहरि व कल्लू केसरवानी पर हत्या के प्रयास, धमकी, गालीगलौच व बलवा के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। उधर परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी शुक्रवार को मोहल्ले मेें खुलेआम घूमते रहे। साथ ही मुकदमा वापस नहीं लेने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें