फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

bribery Case : राजस्व निरीक्षक 10 हजार की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपी राजस्व निरीक्षक मेजा तहसील में तैनात था और कोहड़ार सर्किल का काम देखता था। वह हंडिया का रहने वाला है और पिछले पांच साल से मेजा तहसील में तैनात था। बीच में उसका तबादला करछना हुआ था लेकिन कुछ समय बाद उसने फिर अपनी नियुक्ति मेजा में करा ली।
विज्ञापन
Prayagraj News : रिश्वत लेने के आप में गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक धीरज मिश्रा को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक भूमि के पैमाइश के लिए आवेदनकर्ता से 10 हजार की रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने उसे करछना पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन



आरोपी राजस्व निरीक्षक मेजा तहसील में तैनात था और कोहड़ार सर्किल का काम देखता था। वह हंडिया का रहने वाला है और पिछले पांच साल से मेजा तहसील में तैनात था। बीच में उसका तबादला करछना हुआ था लेकिन कुछ समय बाद उसने फिर अपनी नियुक्ति मेजा में करा ली। विजिलेंस अफसरों ने बताया कि खानपुर, मेजा रोड के रहने वाले उमेश कुमार ने धीरज के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था।


इसमें बताया था कि  वहमेजा के मसुंदर खुर्द स्थित भूमि की पैमाइश कराना चाहता है। आरोप है कि इसके लिए राजस्व निरीक्षक 10 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं। गोपनीय तरीके से कराई गई जांच में शिकायत सही मिलने पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके तहत उसे करछना स्थित रामपुर तिराहा के पास बुलाया गया।
विज्ञापन



इसके बाद रंगेहाथ 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस अफसरों की ओर से बताया गया कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो 9454404859 या सतर्कता मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें