डॉ. अंकिता पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
थिरेपी में हो रहे तकनीकी विकास पर साझा की जानकारी
कीमोथीरेपी, इम्यूनोथीरेपी और हार्मोनल थीरेपी पर आधारित सत्र में डॉ. बी. के. मिश्रा, डॉ. अनुज गुप्ता, और डॉ. अखिल कपूर ने स्तन कैंसर उपचार में हो रहे नवीनतम शोधों की जानकारी दी। रेडिएशन चिकित्सा पर आधारित सत्र में डॉ. रेशम श्रीवास्तव, डॉ. रोहिणी खुराना, और डॉ. अशुतोष मुखर्जी ने रेडिएशन थेरेपी में हो रहे तकनीकी विकास पर जानकारी साझा की।
सम्मेलन का एक प्रमुख आकर्षण वृद्ध महिलाओं में स्तन कैंसर के उपचार को लेकर हुआ विचार-विमर्श था। "क्या वृद्ध महिलाओं में स्तन कैंसर का आक्रामक इलाज किया जाना चाहिए?" इस विषय पर अच्छी चर्चा हुई, जिसमें वाराणसी की डॉ.अंकिता पटेल ने उपचार के पक्ष में तर्क रखे, जबकि डॉ. सुनील चौधरी ने इसके खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत किए। इस सत्र को डॉ. संतोष सिंह, डॉ.अभिनव अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद नावेद आलम, और डॉ. प्रभात पंकज खत्री आदि ने भी चर्चा की। सम्मेलन में प्रो. (डॉ.) एमएलबी भट्ट, प्रो. (डॉ.) एसपी. सिंह , प्रो. (डॉ.) वत्सला मिश्रा, डॉ. अजय सक्सेना, डॉ कविता चावला, आयोजक अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र सिंह और आयोजक सचिव डॉ राधा केसरवानी आदि रहे।