फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 01 May 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के प्रीतम नगर मोहल्ले में कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह शादी समारोह से कारोबारी लौटे तो कमरों का ताला टूटा हुआ मिला। चोरी की सूचना पर धूमनगंज पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। आशंका है कि चोरी में किसी आसपास का बदमाश भी शामिल है।
विज्ञापन


प्रीतमनगर में कबीर मंदिर के पास के रहने वाले संतोष बिजली के सामानों के कारोबारी हैं। शाहगंज इलाके में उनकी दुकान है। उनके भतीजे लक्ष्मण की केपी कम्यूनिटी में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार समेत बुधवार रात चले गए। सुबह लगभग 11 बजे घर पहुंचे। गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। अंदर सामान बिखरा पड़ा है और आलमारी खुली हुई है।

संतोष के मुताबिक चोर पांच लाख का जेवर और 35 हजार रुपये नगद ले गए हैं। उन्होंने चोरी की सूचना धूमनगंज पुलिस को दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर जांच किया। आशंका है कि चोरी घटना में किसी ऐसे शख्स का हाथ है जिसे मालूम था की कारोबारी शादी में गए हैं और रात में नहीं लौटेंगे। पुलिस ने मोहल्ले के संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें