फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी शेयर करने से बचें

Tue, 11 Feb 2020 01:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Break the silence against injustice, police will help - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
यदि आपके साथ अन्याय हो रहा है तो चुप न रहें, इसका जबर्दस्त प्रतिरोध करें। घरों में यदि महिलाओं के साथ हिंसा की जाती है तो इसके खिलाफ आवाज अवश्य उठाएं, पुलिस आपकी तत्काल मदद करेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी भी इस पर शेयर न करें।
विज्ञापन


ये सलाह पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को दी। वे सोमवार को बेथनी कान्वेंट स्कूल नैनी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिक्षक, अभिभावक एवं मित्र की भूमिका में नजर आए। उन्होंने बच्चों से कहा कि संकोच छोड़ें और खुद के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज जरूर उठाएं।

इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नए इमरजेंसी नंबर 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस नंबर के जरिए पुलिस से शिकायत ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों की परेशानी को भी साझा किया जा सकता है। इमरजेंसी नंबर के जरिए आप एंबुलेंस भी मंगवा सकते हैं। इस नंबर पर बिना आउटगोइंग की सुविधा के कॉल करने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को विकल्प पोर्टल, यूपीकॉप, 1098 अपने साथ होने वाले अन्याय, वीमेन पावर लाइन 1090 सहित टोल फ्री नंबर 181, वन स्टॉफ सेंटर, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष, सुमंगला योजना, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आपरेशन सवेरा नाम की इमरजेंसी सुविधा सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से छात्रों एवं महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत करने वाली महिला अथवा छात्राओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता की जांच महिला अधिकारी करेगी, फोन भी महिला अटेंड करेगी, पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जाएगा। इसके अलावा एसपी ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा का सावधानी पूर्वक करें।

किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। पासवर्ड, ब्राउजर को मैसेंजर पर शेयर न करें। ई-मेल पासवर्ड आठ डिजिट से अधिक का रखें। हर पासवर्ड अलग-अलग रखें, उसे समय-समय पर बदलते रहें। व्यक्तिगत जानकारी और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर न डालें, इसका दुरुपयोग हो सकता है।

एसपी सिटी ने छात्रों से कहा कि पाइरेटेड सामग्री को डाउनलोड करने से बचें। एंटी वायरस का प्रयोग करने से पहले उसको चेक कर लें। बेथनी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर शिल्पा ने अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को नई जानकारी देने केलिए एसपी सिटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में छात्राओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन मोहम्मद शाबिर, दीपक कुमार ने किया।

Break the silence against injustice, police will help- फोटो : CITY DESK

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें