फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों की ब्रांडिंग शुरू, शंकर विमान मंडपम की फोटो पर्यटन विभाग न सोशल मीडिया पर की शेयर

Wed, 14 Oct 2020 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पर्यटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन विभाग पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ब्रांडिग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर संगम तट पर स्थित शंकर विमान मंडपम और चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी की फोटो शेयर की है। पर्यटन विभाग ने इन फोटो को ट्वीट कर संगमनगरी की महत्ता बताई है। शंकर विमान मंडपम के बारे में बताया गया है कि दक्षिण भारतीय शैली में बना मंडपम प्रयागराज के सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है।
विज्ञापन


भगवान शिव को समर्पित यह चार मंजिला मंदिर बाहर से जितना सुंदर है, अंदर से उतना ही भव्य है। जबकि लाइब्रेरी के बारे में बताया गया है कि प्रयागराज की पब्लिक लाइब्रेरी एतिहासिक कालक्रम, हस्तलिपियों और पत्रिकाओं का विस्तृत संग्रह है। ब्रिटिश एस्टेट लेजिस्लेटिव काउंसिल की पहली बैठक इसी भव्य इमारत में आयोजित हुई थी। यहां एतिहासिक महत्व की तमाम चीजें उपलब्ध हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पर्यटन को फिर से नई जान देने की तैयारी है। यह उसी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें