लोकमान्य तिलक से छपरा जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस में शुक्रवार की शाम ब्रेक बाइडिंग से पहिये के पास से तेज चिंगारी एवं धुआं निकलने लगा। बाद में ट्रेन को मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया गया।
लोकमान्य तिलक से छपरा जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस में शुक्रवार की शाम ब्रेक बाइडिंग से पहिये के पास से तेज चिंगारी एवं धुआं निकलने लगा। बाद में ट्रेन को मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास रोक लिया गया। इस दौरान ट्रेन से एक कोच भी काटकर अलग किया गया। इस आपाधापी में ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से शाम सात बजे रवाना होने के बाद गाड़ी संख्या 15102 अंत्योदय एक्सप्रेस प्रतापगढ़ के लिए बढ़ी। मऊआइमा के पास ट्रेन के दो कोच के पहिए के पास से लोगों ने चिंगारी एवं धुआं निकला देखा। इस बीच धुआं निकलता देख यात्री भी घबरा गए। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। रात सवा आठ बजे के आसपास हुए इस वाकये के बाद तमाम यात्री ट्रेन से बाहर उतर आए।
हालांकि ट्रेन रुकने के बाद चिंगारी तो बंद हो गई, लेकिन ब्रेक के पास लगी रबर के जलने से धुआं जरूर निकल रहा था। सूचना मिलने के बाद रेलवे अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां एक कोच भी काटकर अलग किया गया। हालांकि जंगल के पास खड़ी ट्रेन होने के चलते और रेलवे फाटक बंद रहने से वहां दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
ट्रेन में आग लगने की वजह से 59 गंसियारी रेलवे फाटक बंद होने के चलते वाहनों का लंबा काफिला लगा रहा। जिससे जाम की स्थिति बनी रही। वहीं मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। - केडी गिरी, स्टेशन मास्टर, मऊआइमा