फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक बोले : सपा-कांग्रेस के लोग बहरूपिए, इन्होंने किया देश को लूटने का काम, जीएसटी सुधार ऐतिहासिक

Sun, 05 Oct 2025 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि यूपी देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। व्यापारी विपक्ष के बहकावे में न आए। सपा और कांग्रेस के लोग बहरूपिए हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि यूपी देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। व्यापारी विपक्ष के बहकावे में न आए। सपा और कांग्रेस के लोग बहरूपिए हैं। इन दोनों ही दलों ने सिर्फ देश को लूटने का काम किया है। डिप्टी सीएम ने यह बातें भाजपा प्रयागराज महानगर के शहर दक्षिण विधानसभा की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही।

रामबाग स्थित एक होटल में जीएसटी सुधार को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आज बेटियां रात 12 बजे भी निडर होकर निकल सकती हैं। महात्मा गांधी के नाम पर जिन लोगों ने वोट लिया उन्होंने स्वदेशी को कभी प्रमोट नहीं किया। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। मुंबई हमलों के गुनहगार रहे आतंकवादी कसाब को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई। भाजपा सरकार में आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों पर बुरी नजर डालने वालों का क्या हाल होता है यह सब जानते हैं। योगी सरकार आने के पहले समाजवादी पार्टी का नारा रहा कि खाली प्लाट हमारा है। लेकिन अब प्रदेश में अब कानून का राज है। जिसने भी कानून तोड़ा उसके खिलाफ बिना भेद भाव कड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने दुनिया को भारत की ताकत बताई। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। कोविड में पीएम मोदी ने दुनिया को भारत के आत्मनिर्भरता की तस्वीर दिखाई। पोलियो का टीका विदेश से भारत आने में चार दशक लग गए। कोविड काल में भारत ने दुनिया के 150 अधिक राष्ट्रों को निः शुल्क टीका भेजा। प्रधानमंत्री ने लोगों के अंदर स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा जागृत की।

इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया की मौजूदगी में डिप्टी सीएम ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर कारोबारी योगेश गोयल, अनिमेष अग्रवाल, अमर वैश्य, पल्लवी अरोड़ा, सुशील मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, साहिल अरोड़ा, परमानंद वर्मा, राजीव नैय्यर, विवेक मिश्रा, लालू मित्तल आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम और नंदी ने अशोक बाजपेयी का किया चरण स्पर्श

रामबाग में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के पिता अशोक बाजपेयी भी पहुंचे। उनके वहां पहुंचने के दौरान भाषण दे रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपना भाषण रोककर उनका चरण स्पर्श किया। इसके बाद मंच पर बैठे कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी उनका चरण स्पर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें