ऑपरेशन करते समय बेटी के पेट में छोड़ दिया सुई धागा
मंत्री जी डॉक्टरों ने ऑपरेशन करते समय मेरी बेटी के पेट में सुई-धागा छोड़ दिया। मुझे न्याय चाहिए, ऐसे अस्पतालों में ताला लगवाईए जहां पर मरीजों के जीवन के साथ खेला जाता है। यह कहना था शांतिपुरम निवासी श्रीश पांडेय का, जो अपनी नौ साल की बेटी को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को उनकी नौ वर्षीय बेटी आराध्या के अपेंडिश का ऑपरेशन ट्रैफिक चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में हुआ था। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान उसके पेट में सुई धागा छोड़ दिया। वहीं छह सितंबर को मवाद अपने पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। जिसके बाद दूसरे निजी चिकित्सालय में बेटी का दूसरा ऑपरेशन हुआ। जिसके बाद बच्ची ठीक है। वहीं डिप्टी सीएम ने एसीएमओ डॉ. आरसी पांडेय को मामले की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।