फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर ब्राह्मणों का सांसद पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल साइट पर ब्राह्मणों का सांसद पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

टीवी डिबेट के दौरान अमर्यादित टिप्पणी का आरोप
सांसद बोले, मैंने किसी समाज का नाम नहीं लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाजपा सांसद पर एक टीवी डिबेट के दौरान अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर आक्रोश जताते हुए ब्राह्मणों ने सांसद से माफी मांगने के लिए कहा है। साथ ही चेताया है कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी को दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। वहीं सांसद का कहना है कि उन्होंने डिबेट में किसी समाज का नाम नहीं लिया और न ही उनका किसी को आहत करने का उद्देश्य है।
क्षेत्र के ब्राह्मणों का आरोप है कि कानपुर मुठभेड़ कांड को लेकर एक टीवी चैनल में डिबेट चल रही थी, जिसमें भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। इसको लेकर सोशल साइट पर भी टीका टिप्पणी होने लगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रेमू मिश्रा ने लिखा कि ‘सांसद जी आपसे ये उम्मीद नहीं थी। अभी भी समय है, माननीय जी माफी मांग लीजिए’। पंडित अन्नू तिवारी ने लिखा कि ‘पुतला फूंका जाय कि नहीं या ज्ञापन दिया जाए डीएम साहब को? आप लोग अपनी-अपनी राय दीजिए। ब्राह्ण विरोधी भाषण कौशाम्बी’। दीपक प्रधान ने लिखा कि ‘ऐसा लगता है ब्राह्मण होना ही अभिशाप है। कानून सबसे के लिए समान होना चाहिए, वो किसी जाति धर्म का हो’। वरिष्ठ अधिवक्ता हरिणांक द्विवेदी ने लिखा कि ‘अब राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण महामोर्चा गठित करना जरूरी है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लोगों को पहले पूरी डिबेट सुननी चाहिए। मैंने किसी समाज का नाम नहीं लिया और न ही मेरा मकसद किसी को अपमानित करना है। मगर, इस पूरे मामले को लेकर खुद को प्रबुद्ध समाज कहलाने वाले लोग जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह शोभा नहीं देता है। चुनाव में शिकस्त खाने वाले सपा, बसपा समेत दूसरे दलों के लोग मामले को बेवजह तूल दे रहे हैं।
विनोद सोनकर, सांसद कौशांबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें