एसआरएन में किशोरी की हालत नाजुक
शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां किशोरी की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कलीम उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल से दुष्कर्म करता था।
उसने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह मनमानी करता था। इस बाबत इंस्पेक्टर करारी सुभाष यादव का कहना घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का बयान लेने के लिए पुलिसकर्मी एसआरएन भेजे गए हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, शिकायत
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने एसपी हेमराज मीना को दिए शिकायती पत्र देकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी का कहना है गांव के एक युवक तीन ने तीन साल पहले उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। किशोरी ने यह बात परिवार के लोगों को बताई तो वह दंग रह गए। आरोपी से शादी की बात की गई तो उसने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत 30 मई को कोर्रई चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता से की गई। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।