फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट परिसर से मस्जिद की बाउंड्री हटाई गई

Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के निर्माणाधीन भवन परिसर में स्थित मस्जिद की बाउंड्रीवाल को शनिवार को हटा दिया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि बाउंड्रीवाल को हटाकर कम से कम 20 फुट का रास्ता दिया जाए, जिससे अग्निशमन की गाड़ियां आवश्यकता पड़ने पर बिना रोक टोक के बिल्डिंग के चारों ओर पहुंच सकें।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कनौजिया के नेतृत्व में पहुंची टीम, जिसमें एडीए के लोग भी शामिल थे ने बाउंड्रीवाल का मलबा हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोर्ट के निर्देशानुसार बाउंड्रीवाल मस्जिद प्रबंध समिति के लोगों ने खुद हटवाई। प्रशासन की टीम ने वहां मौजूद रहकर सहयोग दिया और मलबा हटवाया।

गौरतलब है कि गत दिनों हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए परिसर में बनी मस्जिद को तीन माह में हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही 20 फुट का रास्ता तत्काल छोड़ने के लिए कहा था। कोर्ट ने प्रशासन को भी निर्देश दिया कि यदि मस्जिद प्रबंधन वैकल्पिक स्थान की मांग करता है तो उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें