फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर बर्थ डे केक काटने वाले दोनों सिपाही निलंबित, डीसीपी ने की कार्रवाई

Wed, 03 Sep 2025 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर बर्थडे केक काटने वाले दोनों सिपाही विक्रम और स्वतंत्र मंगलवार को निलंबित कर दिए गए। दोनों सिपाहियों का केक काटते हुए सोमवार को वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
up police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर संग मिलकर बर्थडे केक काटने वाले दोनों सिपाही विक्रम और स्वतंत्र मंगलवार को निलंबित कर दिए गए। दोनों सिपाहियों का केक काटते हुए सोमवार को वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की शिकायत डीसीपी तक पहुंचने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। वीडियो की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


39 सेकेंड के वीडियो में दोनों सिपाहियों के अलावा हिस्ट्रीशीटर के साथ कई अन्य युवक थे। वीडियो जिस कमरे में बनाया गया, उसमें कई वर्दियां भी टंगी दिख रही हैं। इसमें एक सिपाही ने सफेद शर्ट जबकि दूसरे ने काले रंग की टीशर्ट जबकि हिस्ट्रीशीटर भी सफेद रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई देते हैं। सभी केक काटते और डांस कर रहे हैं।

यह वीडियो हिस्ट्रीशीटर के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया गया। दोनों सिपाहियों के बारे में पता चला कि पूर्व में वह एसओजी में तैनात रह चुके हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान पुलिस अफसरों ने जांच शुरू की तो पता चला कि धूमनगंज थाने में तैनात दोनों सिपाही हिस्ट्रीशीटर के संग केक काट रहे हैं। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें