फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : न्यायमूर्ति अरुण कुमार को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ, जजों की संख्या हुई 65

Wed, 03 Sep 2025 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता अरुण कुमार ने न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायकक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने जस्टिस अरुण कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने न्यायमूर्ति अरुण कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता अरुण कुमार ने न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायकक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने जस्टिस अरुण कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह के चलते न्यायिक कार्य 10.45 बजे से शुरू हुआ। अब हाईकोर्ट की प्रधान पीठ में मुख्य न्यायमूर्ति को छोड़ कर अन्य न्यायमूर्तियों की संख्या 65 हो गई है जबकि लखनऊ खंडपीठ में 19 न्यायमूर्ति हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के 160 पद स्वीकृत हैं। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 26 अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारियों को न्यायमूर्ति बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार के नाम को लगभग दो साल बाद सरकार की स्वीकृति मिली है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ मई 2023 को उनकी उम्मीदवारी को दोबारा अनुशंसित करते हुए उन्हें इस पद के लिए योग्य और उपयुक्त बताया था। 51 वर्षीय अधिवक्ता अरुण कुमार को लगभग 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने संवैधानिक, दीवानी और राजस्व क्षेत्राधिकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बावजूद उनकी नियुक्ति करीब दो साल बाद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें