फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ बंद हुए थे दोनों रिश्तेदारों के मोबाइल, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा के तिहरे हत्याकांड में शक के आधार पर हिरासत में लिए गए दोनों रिश्तेदारों समेत तीन लोगों से शनिवार को भी पूछताछ होती रही। एक चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के मोबाइल की लोकेशन घटना वाले दिन आंधी गांव के आसपास थी। उधर हिरासत में लिए गए पीडब्ल्यूडी स्टोर कर्मचारी से भी पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

मांडा के आंधी गांव में रहने वाले नंदलाल, उनकी पत्नी छबीली व 16 वर्षीय बेटी राजदुलारी की बुधवार रात सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एक दिन पहले पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया था। साथ ही घटनास्थल के पास स्थित पीडब्ल्यूडी स्टोर कर्मचारी को भी पकड़ा था। दरअसल पीडब्ल्यूडी स्टोर कर्मचारी व नंदलाल की मृतक बेटी राजदुलारी के बीच फोन पर बातें होती थीं। घटना वाली रात भी उनकी बातचीत हुई थी। उधर दोनों रिश्तेदारों के बारे में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि उनकी लोकेशन घटना वाली रात आंधी गांव के आसपास थी। इस बारे में जब उनसे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। खास बात यह कि रात 10.30 बजे के करीब दोनों के मोबाइल एक साथ बंद भी हुए। अब यह महज संयोग था या इसके पीछे कोई साजिश थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
मृतक की बेटी के पास भी था मोबाइल
सूत्रों की मानें तो जांच में यह बात भी सामने आई है कि मृतका राजदुलारी के पास भी एक मोबाइल था। वारदात के बाद जांच पड़ताल के दौरान यह मोबाइल मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मोबाइल के बारे में तो घरवाले जानते हैं लेकिन इसमें लगा सिम राजदुलारी को किसने दिया, इस बारे में वह भी कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन

टूटे हुए थे दांत, चोट के भी थे निशान
मृतक नंदलाल के बेटे रामबहादुर का कहना है कि उसने बहन का शव जिस हालत में देखा, उससे यह साफ है कि हत्या से पहले उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी। उसके शरीर में कई जगह खरोंचे जाने का निशान था। यही नहीं उसका दांत भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें