फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बांध रहे युवक के दोनों पंजे उड़े, नाजुक

Mon, 17 Jun 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खुल्दाबाद के भुसौली टोला स्थित छोटेलाल हेला जूनियर हाईस्कूल के अहाते में बांधते समय देसी बम के फट जाने से एक युवक के दोनों हाथ के पंजे उड़ गए। हादसे के बाद उसके दूसरे साथी भाग खड़े हुए, जबकि दर्द से छटपटाता युवक तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने उसे गंभीर हालत में एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही। पुलिस घायल युवक का आपराधिक रिकॉर्ड भी तलाश रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चकिया निवासी आमिर (22) पुत्र नफीस अपने तीन-चार दोस्तों के साथ रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्कूल के खाली अहाते में बम बांध रहा था। इन लोगों ने छर्रा, पत्थर, गिट्टी, मसाला आदि एकत्रित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक बम खुद आमिर बांध रहा था। इसी दौरान अचानक बम आमिर के हाथ में फट गया। उसके दोनों हाथ के पंजे उड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी छर्रे धंस गए।

वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। उसकी हालत देख डरकर उसके दोस्त भाग गए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची, तब तक वह वहीं तड़पता रहा। पुलिस उसे लेकर पहले एसआरएन अस्पताल पहुंची, लेकिन नाजुक हालत देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब तक घायल युवक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इंस्पेक्टर रोशनलाल के मुताबिक मौके से बम बनाने की सामग्रियां बरामद हुईं हैं। स्कूल के भीतर युवकों के पहुंचने की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें