सपा, बसपा एवं रालोद महागठबंधन के फूलपुर एवं इलाहाबाद संसदीय सीट के दोनों प्रत्याशी 23 अप्रैल को नामांकन करने के पूर्व रोड शो करेंगे। रोड शो का खाका रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में खींचा गया।
बैठक में बताया गया कि गठबंधन के दोनों उम्मीदवार पंधारी यादव और राजेंद्र सिंह पटेल का रोड शो सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जो जार्जटाउन, बालसन चौराहा, हिंदू हॉस्टल, नाजरेथ अस्पताल, हनुमान मंदिर, पीडी टंडन पार्क स्थित लोहिया मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद सुभाष चौराहा, पत्थर गिरिजा होता हुआ हाईकोर्ट चौराहा स्थित डा. आंबेेडकर प्रतिमा पहुंचेगा। यहां डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नगर निगम, नवाब यूसुफ रोड, खुसरोबाग ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन रोड, नूर उल्लाह रोड, अटाला, जमुना क्त्रिस्श्चियन कॉलेज, बैरहना होते हुए वापस सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सम्पन्न होगा।
पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के मुताबिक रोड शो में प्रत्याशियों के साथ सपा एवं बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों के रहने की उम्मीद है। बैठक में इलाहाबाद संसदीय सीट के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, आरके गौतम, सईद अहमद, योगेश यादव, नाटे चौधरी, रवींद्र यादव, संत लाल वर्मा, पप्पू लाल निषाद, बच्चा यादव आदि मौजूद रहे।