फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट क्लब में अब ऑनलाइन कराए बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट क्लब में अब ऑनलाइन होगी बुकिंग
विज्ञापन

त्रिवेणी पुष्प, बोट क्लब में बढे़ंगी सुविधाएं, होंगे शादी-विवाह और पार्टियां
कमिश्नर ने अव्यवस्था पर जताई नाराजगी, पीडीए अफसरों को दिए निर्देश
प्रयागराज। बोट क्लब को सीधे शहरियों की सुविधा से जोड़ा जाएगा। पैडल बोट हों या स्टीमर आदि की ऑनलाइन बुकिंग होगी। त्रिवेणी पुष्प और बोट क्लब की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की जाएगी। माहौल और संसाधन ऐसे होंगे कि लोग छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम कराएं।
ये निर्देश कमिश्नर डॉ. आशीष गोयल ने दिए। वह मंगलवार को पीडीए सभागार में अवस्थापना निधि और बोट क्लब की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बोट क्लब और अरैल स्थित त्रिवेणी पुष्प की अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि दोनों स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाएं ताकी शहरी और पर्यटकों का आकर्षण बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने क्लब और बोट क्लब और बोट, स्टीमर आदि के रखरखाव में लापरवाही देख नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि दरों को संशोधित कर आम आदमी की पहुंच के मुताबिक तय करें। उन्होंने वोट क्लब में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपकरण लगाने तथा प्रशिक्षण के दौरान के मानक के मुतबिक इंतजाम करने और बच्चों को स्पर्धा में आगे निकलने के लिए प्रेरित करने को कहा। निर्देश दिया कि सभी योजनाओं पीडीए बोर्ड की बैठक में स्वीकृत कराकर नियमानुसार संचालन कराया जाए। बैठक में उपाध्यक्ष पीडीए टीके शिबू समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें