फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: चार धाम यात्रा की बढ़ी बुकिंग, देहरादून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें फुल

Tue, 13 May 2025 05:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के चलते प्रयागराज से कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के चलते प्रयागराज से कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जाने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ा। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर से चार धाम यात्रा को लेकर लोगों ने अपनी बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। इसका असर देहरादून और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।

चार धाम यात्रा की एक बार फिर से बुकिंग शुरू होने से टूर एवं ट्रेवेल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है, लेकिन हिमाचल, कश्मीर आदि की बुकिंग न होने से अधिकांश टूर ऑपरेटर मायूस भी हैं। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड एवं पूर्वोत्तर राज्यों के हिल स्टेशनों की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ था, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर के अधिकांश पैकेज लोगों ने निरस्त कर दिए।

विज्ञापन


इस बीच ऑपरेशन सिंदूर की वजह से अन्य हिल स्टेशनों के लिए भी लोगों ने अपनी बुकिंग निरस्त कर दी है। फिलहाल सीजफायर होने के बाद बीते दो दिन से सीमा पर शांति होने की वजह से उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा की लोगों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। इस वजह से प्रयागराज से हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून जाने वाली ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची बढ़ गई है।

विज्ञापन

सूबेदारगंज-देहरादून एवं प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में 25 जून तक किसी भी श्रेणी में जगह नहीं है। इस वजह से कुछ लोगों ने टैक्सी से ही बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। एक ट्रेवेल्स एजेंसी के संचालक पीके जायसवाल ने बताया कि प्रयागराज से हरिद्वार के लिए लोग बुकिंग करवा रहे हैं। इसके लिए बड़े चार पहिया वाहन का 18 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लिया जा रहा है।

ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक विशाल कनौजिया ने बताया कि चार धाम यात्रा में बद्रीनाथ और केदारनाथ की ज्यादा पूछताछ हो रही है। ट्रेनों में जगह न होने की वजह से लोगों को टैक्सी का विकल्प दिया जा रहा है। बताया कि हरिद्वार तक टैक्सी छोड़ेगी, वहां से उत्तराखंड की टैक्सी द्वारा आगे की यात्रा एवं यात्रियों के ठहरने का प्रबंध पैकेज में शामिल है।

कश्मीर की नहीं हो रही बुकिंग, हिमाचल की बुकिंग भी धीमी

पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर की बुकिंग लोग नहीं करवा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल की बुकिंग भी धीमी हुई है। ट्रेवेल्स एजेंसी संचालक विजय उपाध्याय ने बताया कि अगर सप्ताह भर शांति की स्थिति बनी रही तो हिमाचल जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होना तय है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के दार्जिलिंग, गंगटोक, शिलांग को लेकर भी पूछताछ बढ़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें