फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाम बैंक खातेदारों को बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
‘रामनाम बैंक’ खातेदारों को
विज्ञापन

बोनस, रामनाम निधि दोगुनी
62,500 बार राम नाम लिखने वाले भी सवा लाख की श्रेणी में, होंगे सम्मानित
राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने पर रामभक्तों का माघ मेले में‘धन्यवाद अनुष्ठान’
प्रयागराज। प्रयागराज के ‘रामनाम बैंक’ ने अपने खातेदारों के संकल्प की पूर्णता पर उनके लिए बोनस की घोषणा की है। इसके तहत एक बार राम का नाम लिखने वाले के दो अंक जोड़े जाएंगे। ऐसे में पहले जहां सवा लाख राम नाम लिखने वाले को सम्मानित किया जाता था, वहीं अब इसके आधे 62,500 बार राम नाम लिखने वाले भक्तों की संचित रामनाम निधि को दोगुना करते हुए उन्हें भी सवा लाख की श्रेणी में रखते हुए सम्मानित करने के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
दरअसल रामनाम बैंक की ओर से बीते कुंभ में संगम की रेती पर बसने वाली तंबुओं की नगरी के सेक्टर छह में ‘राम नाम बैंक’ शिविर की स्थापना की गई थी। कुंभ के दौरान अनेक रामभक्तों ने रामनाम पुस्तिका लेकर उस पर रामनाम लिखा। साथ ही उन्होंने मनोकामना के कॉलम में कई विकल्पों में से एक ‘राम मंदिर निर्माण’ के आगे टिक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में रामनाम बैंक के संयोजक ज्योतिर्विद आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि राम की कृपा से रामभक्तों का संकल्प पूरा यानी अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हुआ। अब उत्साहित रामभक्तों ने राम मंदिर के शीघ्र निर्माण के लिए पुन: पूजन-अर्चन, अनुष्ठान का संकल्प लिया है। माघ मेले के दौरान संगम तट पर ‘धन्यवाद अनुष्ठान’ आयोजित किया जाएगा। उनके इसी उत्साह को देखते हुए रामभक्तों के पुण्य के खाते को रामनाम का बोनस देकर दोगुना किया गया है। इसके तहत जिनके खातों में सवा लाख रामनाम होंगे, उन्हें माघ मेले के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें