फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल क्रिकेटर पर बम से हमला, घायल

विज्ञापन
Bombs attack, junior national cricketer
विज्ञापन
जूनियर नेशनल क्रिकेटर पर बम से हमला, घायल
विज्ञापन

जार्जटाउन में कुलभाष्कर आश्रम के पास वारदात
दो नामजद समेत चार पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन के लाउदर रोड पर रहने वाले जूनियर नेशनल क्रिकेट खिलाड़ी रजत गुप्ता पर बम से हमला किया गया। जिसमेें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिनमें से एक गिरफ्तार कर लिया गया है।
लाउदर पर कुलभाष्कर आश्रम के पास रहने वाले रजत के पिता का निधन हो चुका है। साथ ही उसकी मां इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। वह यूपी जूनियर नेशनल क्रिकेट टीम का कप्तान है और उसके नेतृत्व में टीम दो बार चैंपियन भी बनी है। चाचा राजबहादुर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के करीब रजत अस्पताल से आया और बाइक बाहर खड़ी कर घर के भीतर चला गया। इसी दौरान उसकी बाइक में मोहल्ले के ही एक युवक ने टक्कर मार दी। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद सुमित जायसवाल, अजीत यादव अपने दो साथियों के साथ आए और रजत को घर के बाहर बुलाकर लाठी-डंडों व सरिया से पीटने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपियों ने रजत पर बम से हमला कर दिया। एक के बाद एक देा बम चलाए जिससे जोरदार धमाके हुए और वहां दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हमले में रजत बाल-बाल बच गया लेकिन छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। भागते वक्त सुमित पकड़ लिया गया जबकि उसके तीन साथी भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने लाई। यहां भुुक्तभोगी के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन होता है विवाद
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन जार्जटाउन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम होते ही वहां अराजकतत्वों का जमावड़ा शुरू हो जाता है। जो राह चलते लोगों से गालीगलौच करते हैं। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस की निष्क्रियता से उनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब वह दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें