फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को लेकर हुए झगड़े में की गई थी बमबाजी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
Bombing was done in a quarrel with a student, four arrested
विज्ञापन
झूंसी/हनुमानगंज (प्रयागराज)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास महावीर पब्लिक स्कूल की बस पर की गई बमबाजी के पांच आरोपियों में चार को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों नाबालिग हैं। दो स्कूल के कक्षा ग्यारह के छात्र हैं जबकि, दो दूसरे स्कूल में पढ़ते हैं। पूछताछ में पता चला है कि वारदात छात्रा को लेकर दो महीने पहले हुए झगड़े में अंजाम दी गई।
विज्ञापन

सराय इनायत हबूसा मोड़ के पास महावीर पब्लिक स्कूल है। रोज की तरह सोमवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं बस में सवार होकर घर जा रहे थे। बस अभी वहां से निकलकर तकरीबन दो सौ मीटर दूर पेट्रोल पंप के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार लड़कों ने बस पर बम फेंक दिया। शीशे पर बम फटने से हाईस्कूल का छात्र मृदुल कुशवाहा (14) निवासी रामनाथपुर, कक्षा नौ का छात्र तुषार केसरवानी निवासी बलरामपुर छात्रा कोमल पुत्री मुन्ना पांडेय निवासी हरीपुर, सैदाबाद जख्मी हो गई थी। घटना के बाद लड़के वहां से फरार हो गए। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर स्कूली बस पर बमबाजी की सूचना से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने तफ्तीश के बाद स्कूल के चेयरमैन सुधांशु धर त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया था। तफ्तीश के दौरान पांच लड़कों के नाम सामने आए थे, उसमें से दो स्कूल में पढ़ने वाले छात्र थे। मंगलवार को चार पकड़ लिए गए। चारों नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले एक छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हुआ था। एक छात्र की जमकर पिटाई भी की गई थी। उस वक्त अध्यापकों ने दोनों छात्रों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। उसी दुश्मनी में सोमवार को बमबाजी की गई थी। आरोपी किशोरों को बाल सुधार गूह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें