फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों के दो गुटो में विवाद के बाद बमबाजी, अफरातफरी

Fri, 26 Feb 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बम - फोटो : demo
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित बलईपुर मोहल्ला शुक्रवार शाम ताबड़तोड़ बमबाजी से दहल उठा। युवकों केदो गुटों में विवाद केबाद घटना को अंजाम दिया गया। घटना से अफरातफरी भी मची रही। चर्चा यह भी रही कि  सट्टे को लेकर हुए विवाद में घटना हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि  किसी ने पटाखा बजाया था, बमबाजी की बात गलत है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुई। सूत्रों का कहना है कि बलईपुर में युवकों केदो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से बमबाजी की गई। एक केबाद एक वहां पांच बम फोड़े गए जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक विवाद करने वाले युवक भाग चुके थे।

चर्चा है कि बमबाजी केपीछे वजह सट्टे का विवाद रहा। मोहल्ले में रोजाना सटोरियों का जमावड़ा लगता है। कुछ स्थानीय दबंग भी इसमें शामिल हैं। कुछ दिन पहले भी यहां विवाद हुआ था जिसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। लेकिन मौकेपर किसी केन मिलने पर वापस लौट आई थी। हालांकि पुलिस बमबाजी की बात से इंकार करती रही। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने होलिका में पटाखे जलाकर बजाए थे। सट्टे केविवाद की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें